Wednesday, November 28, 2018

Amazon jungle

                 
                     अद्भुत, अविश्वस्नीय, अकल्पनीय
                               Amazon jungle

आपने विभिन्न प्रकार के जंगलों के बारे में तो सुना ही होगा। निश्चित तौर पर आप बहुत से जंगलों के बारे में जानते भी होगे, लेकिन क्या आपको पता है? हमारी इस दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भयानक जंगल कौन सा है! आज हम उसी जंगल की बात करेंगे जो दुनिया का सबसे बड़ा जंगल होने के साथ-साथ सबसे भयानक और डरावना भी है।
 दक्षिण अमेरिका में स्थित अमेजन जंगल आज से लगभग 5.5 करोड़ साल पहले अस्तित्व में आया था, जो कि 55 लाख वर्ग किलोमीटर के एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। अमेजॉन जंगल का सबसे बड़ा भूभाग लगभग 60 फ़ीसदी ब्राजील, 13 फ़ीसदी पेरु, 10 फिसदी कोलंबिया तथा शेष क्षेत्र कई देशों की सीमा में बंटा हुआ है। यदि हम इस जंगल के संपूर्ण क्षेत्रफल की गणना करें तो यह विश्व का 9वां सबसे बड़ा देश होगा। अमेजन जंगल को पृथ्वी के फेफड़े भी कहा जाता है क्योंकि दुनिया की 20% ऑक्सीजन हमें इसी जंगल से मिलती है।
हमारी दुनिया में दस ज्ञात प्रजातियों में से एक अमेजन के जंगल में रहती है यह पेड़ पौधों और जानवरों की प्रजातियों का एक सबसे बड़ा संगठन है। यहां कई अरब वृक्ष और 70 फ़ीसदी औषधि पौधे मौजूद हैं। इस जंगल में पक्षियों की 2000, मछलियों की 2200, तथा किंटो की लगभग 2500000 प्रजातियां मौजूद है।
इस जंगल में 100 प्रकार के मेंढक पाए जाते हैं जो कि अत्यधिक जहरीले और जान लेवा होते हैं। साथ ही मकड़ियों की 3000 प्रजाति में से टारन्टूला नाम की मकडी बहुत अधिक जहरीली होती है। चीटियों की भी कई प्रजातियों में से एक बुलेट एन्ट नाम से प्रचलित चींटी बुलेट की तरह ही अपने ढंग से शहर छोड़ती है।
काले कैमान, जगुआर, कौगर एनाकोंडा, पिरान्हा मछली जैसे जीव यहां मौजूद है। एवं पेंथर ओंका तेंदुआ की एक प्रजाति जो कि सिर्फ अमेजॉन जंगल में ही पाई जाती है। ऐसे कई खूंखार और भयानक जानवरों का समूह है यह जंगल। दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी के बारे में आप तो जानते ही होगे पर आपको पता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी अमेजॉन नदी है जो कि इसी जंगल में स्थित है।
इस नदी में भी कई रहस्यमयी जीव जंतु रहते हैं जो कि अत्यधिक खतरनाक और जहरीले साबित हो सकते हैं। नील नदी और अमेजन नदी की बात करें तो नील नदी की तुलना में अमेजॉन नदी में अधिक पानी है। नील नदी बेशक दुनिया की सबसे बड़ी नदी है परंतु अमेजॉन नदी को हम नकार नहीं सकते क्योंकि इसका आकार विस्तृत रूप से फैला हुआ है, जो कि नील नदी की तुलना में बहुत अधिक है।
इस रहस्यमयी जंगल में 400 से अधिक आदमखोर जनजातियां अपना जीवन यापन करती है। इनका हमारी इस बाहरी दुनिया से कोई भी संबंध नहीं है।
एक शोध के अनुसार पाया गया है कि यहां लगभग 4000000 से अधिक लोग रहते हैं यही कारण है कि इस जंगल में कोई जाना पसंद नहीं करेगा। जिस जंगल में जानलेवा जीव जंतुओं का एक विशाल संगठन तथा आदमखोर जनजातियों के लोगों का समूह हो वहां भला कौन जाना पसंद करेगा। इसीलिए इस जंगल के कई भाग आज भी हमारे खोजकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बनकर रह गए हैं। और इस जंगल के बहुत बड़े भूभाग से हम आज भी अनजान है ना जाने और कितने रहस्य यह जंगल अपने अंदर समाए हैं।

धन्यवाद!

No comments:

Post a Comment

Amazon jungle

                                       अद्भुत, अविश्वस्नीय, अकल्पनीय                                Amazon jungle आपने विभिन्न प्रकार क...